नमाजी के पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

 

रुड़की

मोहल्ला सराय अजीज निवासी बेबी ने तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी को पति फरीद अहमद मस्जिद से जुमे की नमाज पढ़कर वापस आ रहे थे। इस बीच रास्ते में इमकान पक्ष के लोगों ने पति को घेर लिया। पति से इमकान पक्ष ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी थी। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। गंभीर घायल होने पर पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *