विश्व में भारत को महान बनाती है सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता: गौरीशंकर

हरिद्वार

श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास ने कहा है कि सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता विश्वभर में भारत को महान बनाती है। संतों की गौरवशाली परंपराएं दुनियाभर में विख्यात है। विश्वगुरु के रूप में भारत दुनियाभर का नेतृत्व करें इसके लिए संत समाज लगातार प्रयासरत है। जल्द ही अखंड भारत का यह सपना साकार होगा। यह बातें उन्होंने अवतरण दिवस आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। शनिवार को भूपतवाला स्थित साधुबेला आश्रम में अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास ने कहा कि आधुनिक युग में उन्नति की ओर अग्रसर राष्ट्र धर्मसत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय का उत्तम परिणाम है। संत महापुरुषों ने अनादि काल से समाज में समरसता का वातावरण बनाकर देश को नई दिशा प्रदान की है। भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर राष्ट्रहित में समर्पित करना ही संतों के जीवन का मूल है। स्वामी बलराम मुनि ने कहा कि संतों का जीवन परमार्थ को समर्पित होता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद भक्तों ने आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया एवं स्वामी गौरीशंकर दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर दिव्या, जया नरेश, अमरलाल कुकरेजा, लालचंद, राजीव, दीपक बजाज, मेहर मेहता, गोपाल पुनेठा, विष्णु दत्त पुनेठा सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *