कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर भाजपा से लोगों को जोड़ें

अल्मोड़ा

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोर्चा चन्दन लाल ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कार्यकर्ता केंद्र सरकार कि नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व दर्जा मंत्री सिकंदर पवार भी कई कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा चन्दन लाल टम्टा ने तथा संचालन दीवान आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *