महिला के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

सुमनगर रानीपुर में दो युवकों ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुमननगर निवासी महिला ने शिकायत कर बताया कि उसके घर के पास एक ठेकेदार का निर्माण कार्य चल रहा था। ठेकेदार की अनुपस्थिति में दो युवक कामकाज देखने आते थे। जो महिला के घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठते थे। महिला और उनके पति ने घर के गेट के सामने कुर्सी डालकर बैठने से मना किया तो विवाद हो गया। आरोप है कि 26 जून को महिला घर के बाहर झाडू लगा रही थी। आरोप है कि झाड़ू लगाकर जब महिला घर के अन्दर जा रही थी तो पीछे से दोनों युवक अकेला देखकर घर में घुस आये। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो थोड़ी दूरी पर काम कर रहे मजदूर आ गए। महिला ने शिकायत सुमननगर चौकी पुलिस को की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। महिला दोनों युवकों के नाम नहीं जानती थी। लेकिन वह शक्ल देखकर आरोपियों को पहचान सकती है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *