टमाटर से भरा लोडर पलटा, चालक और हेल्पर घायल

विकासनगर। चकराता मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग सावडा के पास टमाटर से भरा लोडर वाहन पलट गया। दुर्घटना में लोडर चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस ने एक सौ आठ सेवा से चालक व हेल्पर को उपचार के लिए सीएचसी चकराता ले गये। राजस्व उप निरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि बीती रात को लगभग ढाई बजे एनएच सावडा के पास सडक़ पर टमाटर से लदा लोडर पलट गया। जिसमें चालक टीकम सिह निवासी मशक तहसील चकराता को गम्भीर चोट लगी। हेल्पर सुपा निवासी सताड को मामूली चोट लगी है। राजस्व उप निरीक्षक अनिल चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचा गया। घायलों को 108 सेवा से सीएचसी चकराता उपचार के भेजा गया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *