84 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थामा आप का दामन

काशीपुर

शनिवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, आप के युवा महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित की मौजूदगी में 84 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी को पार्टी की टोपी पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई। महानगर अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड की दशा और दिशा बदलने को उत्तराखंड के युवा एवं आम जनमानस आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, राहुल यादव, मुकेश सैनी, राजेंद्र सैनी,महावीर यादव, शेखर चौहान, शुभम चौहान, देवेश चौहान, धीरेंद्र सागर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *