युवक को दुकान में बुलाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

एक युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रानीपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। क्षेत्र की भूतवाला बाग निवासी शिवम राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह किसी कार्य से ज्वालापुर बाजार गया था। इसी दौरान उसके परिचित आदित्य राजपूत ने कॉल कर संपर्क किया। आरोप है कि मोबाइल फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। यही नहीं हत्या की धमकी दी गई। आरोप है कि उसके बाद आदित्य ने उसे अपनी दुकान पर बुला लिया, जैसे ही वह उसकी दुकान पर पहुंचा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। आदित्य के घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजन को दी तो उनके साथ गाली गलौज कर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *