लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी दबोचा

हरिद्वार

निजी फाइनेंस कंपनी से टैंपो ट्रेवलर खरीदने के नाम पर फर्जी दस्तावेज देकर लोन लेने के आरोप में फरार आरोपी को कनखल पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि निजी कंपनी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था कि सोनू कुमार पुत्र जगराम निवासी बसेड़ी खादर लक्सर ने अपने साथियों के साथ मिलकर टैंपो ट्रेवलर लेने के नाम पर लोन लेकर 4.50 लाख रुपये हड़प लिए थे। बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया कि फरार चल रहे आरोपी को लक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *