कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने सुनीं समस्याएं

चमोली।

विकासखण्ड के अंतिम गांव बारों में मेरा मास्क मेरा अभियान के तहत गांव पहुंच कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने हरिकृष्ण भट्ट ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने स्थानीय ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने सडक़ सुविधा, बुजुर्ग लोगो के टीकाकरण, सहित कई प्रकार की समस्या बताई। इस मौके पर हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि बारों में सडक़ सुविधा न होने से लोगो को कई किमी पैदल जाना पड़ता है । लेकिन वर्तमान विधायक गांव की कोई सुध नही ले रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *