वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की महिला टीम ने कराया रक्तदान शिविर, 146 लोगों ने किया रक्तदान

हरिद्वार

वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की महिला टीम ने ब्लड वॉलिंटियर्स के सहयोग से सोमवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 146 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं था, बल्कि लोगों को रक्तदान के महत्व और इसके जरिए दूसरों की जिंदगी बचाने के संदेश से भी जोड़ना था। उन्होंने बताया कि महिला टीम का प्रयास है कि हर वर्ग में रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाई जाए। ब्लड वॉलिंटियर्स के संस्थापक अनिल अरोड़ा ने कहा कि शिविर न केवल रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश भी फैलाता है। शिविर में सोनिया अरोड़ा, प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, निधि चावला, रुचि तनेजा, गुंजन अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, शेखर सतीजा, तुषार गाबा, विक्रम गुलाटी, विशाल अनेजा और आशीष धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *