ड्यूटी पर सतर्कता: सूरजपाल सिंह ने बचाई राहगीरों की जान

 हरिद्वार

कनखल थाना क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल सूरजपाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क के बीचोबीच गिरा बिजली का खंभा शॉर्ट सर्किट के कारण करंट से लहलहा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सूरजपाल सिंह और होमगार्ड निशंक सैनी ने तुरंत मौके की नजाकत को समझते हुए सड़क से गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया।

दोनों जवानों ने कोई जोखिम लिए बिना तत्काल बिजली विभाग के लाइनमैन धर्मेंद्र वर्मा को मौके पर बुलाया। लाइनमैन ने पहुंचकर बिजली सप्लाई को बंद कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से दुरुस्त किया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की सतर्कता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *