मेला भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर डीएम ने लगाई सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार

हरिद्वार

डीएम मयूर दीक्षित ने गंगा किनारे कुंभ मेला भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न करने पर यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल यूपी और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर गंगा किनारे मेला भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिछले एक महीने का डाटा मांगा तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *