किशोरी घर से लापता, गुमशुदगी दर्ज

ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र की राजा कॉलोनी से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। वार्ड दो निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी पुत्री 12 मार्च को शाम बिना बताए घर से कहीं चली गई और उसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों की तहरीर पर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *