संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

काशीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बांसफोड़ान क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी कृष्ण वीर की पत्नी मीनू उम्र 30 वर्ष को दो दिन पहले गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मीनू के मायके वालों का ससुरालियों पर आरोप है कि उन्होंने मीनू को जहर दिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *