विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में ईडी ने फ्लिपकार्ट को नोटिस किया जारी

नई दिल्ली ,05 अगस्त ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में फ्लिपकार्ट, उसके संस्थापकों और नौ अन्य को नोटिस जारी किया है। जांच से जुड़े ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरएनएस को बताया,हां, फ्लिपकार्ट, इसके संस्थापकों और नौ अन्य को नोटिस जारी किया गया है।
हालांकि, उन्होंने उन लोगों के ब्योरे का खुलासा नहीं किया जिन्हें नोटिस भेजे गए हैं।
वित्तीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार,नोटिस में उन्होंने यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि विदेशी निवेश कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए उन्हें 1.35 अरब डॉलर के दंड का सामना क्यों नहीं करना चाहिए।
सूत्र ने कहा कि सिंगापुर में फ्लिपकार्ट और उसकी अन्य होल्डिंग फर्मो ने 2009 और 2015 के बीच विदेशी निवेश आकर्षित करते हुए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) का उल्लंघन किया।
ईडी के अनुसार, जांच एजेंसी ने पाया है कि डब्ल्यूएस रिटेल, 2009 में ग्राहकों के साथ लेन-देन करने के लिए निगमित एक फर्म, कथित तौर पर 2008 में निगमित फ्लिपकार्ट ऑनलाइन सेवाओं के खुदरा संचालन के लिए एक फ्रंट के रूप में काम कर रहा था।
आरबीआई के इस मुद्दे को उठाने के बाद ईडी की जांच शुरू हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *