कांग्रेस बनाएगी राज्य में सरकार: अनुपमा

रुडक़ी।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने सुल्तानपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय क्षेत्र के लोगों के लिए निर्णायक होगा। दावा किया कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी। शनिवार को अनुपमा रावत ने सुल्तानपुर सहित इस्माईलपुर, भगतनपुर, पुरवाला और रायसी में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान इस्माईलपुर चौराहे, ओसपुर, पंचेवली व झींवेरहेड़ी गांव के लोगों ने उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अनुपमा रावत ने कहा कि जिस विश्वास और बहुमत के साथ जनता ने भाजपा के प्रतिनिधि चुने वह उस पर खरे नहीं उतर पाए। कहा कि भाजपा ने जवान, किसान, युवाओं और महिलाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनायी। आने वाला समय भी क्षेत्र के लोगों के लिए निर्णायक भूमिका रहेगा। कार्यक्रम संयोजक रोहताश सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से क्षेत्र में कोई विकास कार्य नही किया है। सुल्तानपुर से इस्माईलपुर मार्ग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से करीब 20 गांवो के लोग खस्ताहाल मार्ग से गुजरने को मजबूर है। क्षेत्र की जनता भी इस बार परिवर्तन चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *