लुधियाना में महंगाई के खिलाफ फूटा आम आदमी पार्टी का गुस्सा

लुधियाना……

आदमी पार्टी की दोराहा इकाई की ओर से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल- डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते एक्टिवा स्कूटर को घोड़ा गाड़ी पर रखा और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर इसके जरिए कटाक्ष किया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने हाथ में महंगाई के विरोध में लिखे स्लोगनों के साथ पोस्टर एवं बैनर थाम रखे थे। इस मौके आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलजिंदर सिंह और हरजीत सिंह खरे ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें पेट्रोल एवं डीजल पर भारी टैक्स लगाकर अपना खजाना भर रही हैं, जबकि आम आदमी पर महंगाई को बोझ बढ़ रहा है। हालत यह है कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी माह में चार-चार बार बढ़ाए जा रहे हैं। रसोई गैस का सिलेंडर 800 रुपये का आंकड़ा भी पार कर गया है। इससे आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कामकाज से समाज में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने से व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *