पैसों के लेनदेन में मारपीट एक घायल
रुडक़ी।
भगवानपुर के सिसोना गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष का एक ग्रामीण घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया। सिसोना गांव में सोमवार को दो पक्षो के पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर से गाली गलौज और मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष का जमील घायल हो गया। घायल को परिजनों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही हैं। थाना प्रभारी पीडी भट्ट का बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर मामला हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
