टीवी से की थी नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत, जानिए एक्ट्रेस की नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज फैंस के दिलों पर राज करती हैं. नुसरत ने सिनेमा में अपनी दम पर पहचान बनाई है. नुसरत अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा बोल्ड अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं. एक लंबे स्ट्रग्ल के बाद आज नुसरत करोड़ों में राज करती हैं.

करियर के शुरुआत में असफलता पाने के बाद भी एक्ट्रेस ने हौसला नहीं छोड़ा और फिल्मों में काम करती रहीं. ये कहना गलत नहीं होगा कि आज नुसरत ने जो मुकाम पाया है वह पाना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस की नेटवर्थ से रूबरू करवाते हैं.

नुसरत ने अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति एकत्रित कर ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ 5 मिलियन है. एक्ट्रेस हर साल लाखों में कमाई करती हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए भी लाखों में फीस चार्ज करती हैं. हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त हुआ है कि एक्ट्रेस वाकई में एक फिल्म के लिए कुल कितनी फीस लेती हैं.

आपको बता दें कि एक्ट्रेस की कमाई के अलग अलग साधन हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस एक्टिंग, विज्ञापन और मॉडलिंग से मिलने वाली फीस से कमाई करती हैं. आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पास कई शानदार कार हैं. वहीं, बता दें कि एक्ट्रेस का मुंबई में खुद का घर भी है.

आपको बता दें कि हॉट एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी. एक्ट्रेस ने टीवी पर आने वाले फेमस शो ‘किटी पार्टीÓ से शुरुआत की थी. फिल्मी करियर की शुरुआत एक्ट्रेस ने ‘जय संतोषी मांÓ से की थी, लेकिन फिल्म को सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद उनको साल 2009 में फिल्म ‘कल किसने देखा हैÓ में देखा था. 2011 में आई प्यार का पंचनामा फिल्म से एक्ट्रेस को फैंस के बीच पहचान मिली थी. इसके बाद 2015 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2Ó हिट साबित हुई थी. हालांकि नुसरत को असली पहचान 2018 में मिली. इसी साल आई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटीÓ रिलीज हुई , इस फिल्म के बाद से एक्ट्रेस के करियर को सही पहचान मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *