मांगें पूरी नहीं हुईं तो 7 से आंदोलन करेंगे रोडवेज कर्मचारी
देहरादून।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने सोमवार को एजीएम ग्रामीण और एजीएम हिल को ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्या से अवगत करवाया। शाखा अध्यक्ष संजय डोभाल ने विशेष श्रेणी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वर्कशॉप में पीने के साफ पाने के व्यवस्था करने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि जैसी मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। यदि सात अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान शाखा मंत्री अनिल धीमान, भूपेंद्र सिंह बुटोला, यशपाल सिंह, सुनील प्रसाद आदि मौजूद थे।
