विस अध्यक्ष को किया सम्मानित

ऋषिकेश

श्यामपुर फाटक पर फ्लाईओवर के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। फ्लाइओवर के लिए बजट स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया।
बुधवार को श्यामपुर में क्षेत्रवासियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में क्षेत्रवासियों ने विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने श्यामपुर फाटक पर फ्लाईओवर के लिए 20 करोड़ की स्वीकृति पर खुशी जताई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कहा कि श्यामपुर में फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान करके विस अध्यक्ष द्वारा क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी समस्या से निजात दिलाई है। इसके लिए विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और सीएम पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। कहा कि कोरोनाकाल में भी विस अध्यक्ष ने क्षेत्र में 61000 मास्क, 12000 से अधिक जरूरतमंदों को राशन व हजारों जरूरतमंदों को विवेकाधीन कोष से सहायता राशि दी है। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान कांग्रेसी नेता अमर सिंह क्षेत्री, मीना थापा, तुलसी थापा, लक्ष्मी, प्रिया क्षेत्री, सरिता राणा आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर हुकम सिंह, रमेश कंडारी, जसविंदर राणा, पंकज जुगलान, सतपाल सैनी, पूरण जेठूड़ी, थान सिंह नेगी, वीरेंद्र प्रसाद, इंदु थपलियाल, पदमा नैथानी, रेनू राणा, लक्ष्मी सेमवाल, अनुराग, अविनाश सेमल्टी, हेमलता चौहान, सरिता बिष्ट, विनीता बिष्ट, प्रिंस रावत, रामेश्वर, जोगिंदर सिंह, अभिषेक भट्ट, प्रदीप धस्माना, प्रभाकर पैन्यूली, रामचंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *