महंगाई के विरोध मे कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 

ऋषिकेश

पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि पर स्वर्गाश्रम में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार को स्वर्गाश्रम स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने पेट्रोल व रसाई गैस के दाम पर हुई वृद्धि पर आक्रोश जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्वर्गाश्रम नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदेश तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। ऐसे में आम आदमी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। बढ़ती महंगाई से देश की जनता परेशान हो गई। जल्द होने वाले उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सबक सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में स्वर्गाश्रम नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, युकां यमकेश्वर विस उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, पार्वती नेगी, संदीप कुमार, सुभाष शर्मा, किशन राजपूत, रामबहादुर, अनीश बिष्ट, अमित झा, मुकेश कुमार, मनोज पोरवाल, सूरज थापा, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *