युवती ने लगाया दो युवकों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

 

रुद्रपुर

विकासखंड के एक गांव की युवती ने दो युवकों पर छेड़छाड़, गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती कितरीर पर दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। युवती ने तहरीर में बताया कि पिटरिया गांव के दो युवकों ने उसके साथ अभद्रता कर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उन्होंने उसको गाली गलौज कर थप्पड़ मारा। इस मामले में पुलिस ने पिटरिया गांव के देवेंद्र सिंह व राजू के विरुद्ध धारा 323, 354, 504 में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *