हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला में हुआ फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
ऋषिकेश
हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला में फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल पंप खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और वाहन संचालकों को सहूलियत मिलेगी। बुधवार को हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिद्दरवाला में अमरावती फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने फीता काटकर किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि छिद्दरवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुलने से और अधिक विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि छिद्दरवाला में पेट्रोल पंप खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को सहूलियत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रयासों से उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया गया है। ऑल वेदर सड़क उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
