आईजी कुंभ ने किया ‘शिक्षक से संन्यासी तक का सफरनामा का विमोचन

हरिद्वार

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि के जीवन पर केंद्रित पुस्तक ‘शिक्षक से संन्यासी तक का सफरनामा का विमोचन आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने किया। किताब युवा साहित्यकार ललित शौर्य ने लिखी है। इस अवसर पर दिल्ली से आये गायक रियाज मलिक ने अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित यह आलौकिक कुंभ हम सभी को समरसता का पाठ पढ़ा रहा है। हमें अपने जीवन में सरलता, विनम्रता जैसे गुणों को आत्मसात करना चाहिए। भजन हमें ईश्वर से जोड़ते हैं। आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि लेखक ललित शौर्य द्वारा लिखी यह पुस्तक हिमालयन योगी के समग्र चिंतन व जीवन का दर्शन कराती है। लेखक ने उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक प्रसंगों के माध्यम से लिखा है। यह पुस्तक हर किसी को पढऩी चाहिए। जीवन का सफर कैसा होना चाहिए। निश्चित ही हमें यह पुस्तक पढक़र अनुभव होगा। पुस्तक के लेखक ललित शौर्य ने कहा स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनूठा है। यह एक परिचयात्मक पुस्तक है। इस अवसर पर टीम सत्कर्मा के प्रांतीय संयोजक भूपेश बिष्ट, हरीश धामी, भवान बिष्ट, मनोज चंद, प्रकाश पाल, योगेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *