दिव्यांग बच्चों हेतु  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया

चमोली

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीआईसी कर्णप्रयाग में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 6 जरूरतमंदों के लिए आवश्यक उपकरण दिए जाने के लिए चिन्हित किए गए। जबकि 10 बच्चों को प्रमाणपत्र दिए जाने के लिए चिन्हित किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने किया। इस अवसर पर बीईओ कैना चौहान, एसएस रावत, अशोक सजवाण, भगवती बेंजवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *