प्रतिनिधियों के चयन के समय उनकी योग्यता का मूल्यांकन अवश्य करें
रुड़की
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चमन लाल महाविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अपने प्रतिनिधियों के चयन के समय उनकी योग्यता का मूल्यांकन अवश्य करें। इस जागरूकता अभियान में खानपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कैंपस एंबेसडर डॉ. तरुण कुमार गुप्ता और डॉ. नीतू गुप्ता ने मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि लोकतांत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बिना किसी प्रलोभन के जाति-धर्म आदि से ऊपर उठकर मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. ऋचा चौहान, डॉ. विधि त्यागी, डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. विमल कांत, विपुल सिंह, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
