मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से नाम दर्ज कराएं

चम्पावत।

भाजयुमो ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से वोटर लिस्ट में अनिवार्य रूप से नाम दर्ज कराने की अपील की है। इस संबंध में संगठन ने नव मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। संगठन ने युवाओं से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी करते हुए मतदान करने को कहा। गुरुवार को मोटर स्टेशन में भाजयुमो ने स्टॉल लगा कर जागरुकता अभियान चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नव मतदाता जागरुगता अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव पांडेय ने बताया कि मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला प्रभारी विपिन पांडेय और जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के निर्देशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। इसके अलावा लोगों को नाम संशोधन, त्रुटि सुधारने और नाम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, विधानसभा प्रभारी निर्मल माहरा, जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस महर, युवा मोर्चा नगर महामंत्री सूरज बोहरा, मन्नू जोशी, मनीष कापड़ी, राकेश जोशी, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *