महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

अल्मोड़ा।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं को कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि शंकर मिश्रा ने महिलाओं के अधिकार से संबंधित घरेलू हिंसा, 125 सीआरपीसी, बाल विवाह, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। सहपरिवीक्षा अधिकारी अभिलाषा तिवारी ने महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यहां पैनल अधिवक्ता सुनीता पांडे, डॉ. कंचना अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *