केक काटकर मनायी चाचा नेहरू की जयंती

रुड़की।

बाल दिवस के अवसर पर बीटेक के छात्रों के लिए शिक्षकों ने केक काटकर छात्रों का अभिनंदन कर उनको आशीष दिया। इस अवसर पर छात्रा मोहिनी ने बाल दिवस के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान निदेशक डॉ. अनुज शर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सत्य के पथ पर चलने का आह्वान किया। मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अश्वनी कुमार ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी। डॉ. अनुज शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर को ही भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस होता है। बच्चे जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। चाचा नेहरू ने हमेशाा बच्चों को प्रेम किया और अब हर साल इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नीरज सैनी, रोहित कुमार, अंकुश कुमार और अन्य समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *