डॉ. अलकनंदा अशोक को मिलेगा महिलाओं की समानता का अवार्ड
अल्मोड़ा।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष व बैडमिंटन इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक को महिलाओं की समानता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि यह अवार्ड डॉ. अलकनंदा अशोक को फरवरी में गोहाटी में बैडमिंटन इंडिया की आयोजित होने वाली वार्षिक बैठक में दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों दिल्ली में बैडमिंटन इंडिया की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ अध्यक्ष (मुख्यमंत्री असम) हेमंत विशबा शर्मा ने कार्यकारी समिति की बैठक में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से लिंग और महिलाओं की समानता अवार्ड उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष व बैडमिंटन इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक के नाम घोषित किया गया।
