प्रभारी तहसीलदार के आश्वासन के बावजूद नहीं माना मनोज
पिथौरागढ़।
न्याय की मांग को लेकर कोटगाड़ी मंदिर में धरने में बैठा मनोज प्रभारी तहसीलदार के आश्वासन पर भी नहीं माना। गुरुवार को थल के प्रभारी तहसीलदार भूपाल सिंह रौतेला राजस्व उपनिरीक्षक विपिन पाठक संग कोटगाड़ी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवक की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अगवत कराने की बात कहते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की, लेकिन युवक नहीं माना। मनोज का कहना है जब तक प्रशासन उसे नौकरी और उसके साथ मारपीट करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वह आंदोलन जारी रखेगा।
