कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत मिला महावीर चक्र, सूबेदार संजीव कुमार को कीर्ति चक्र

नई दिल्ली ।

पिछले साल लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले शहीद कर्नल संतोष बाबू 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिग अफसर थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी मां और पत्नी को पुरस्कार दिया। वहीं, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन को ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए शातिर हमले के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को पुरस्कार दिया।
ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के अंतर्गत पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए शातिर हमले का लोहा लेते हुए शहीद होने वाले हवलदार के. पलानी को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को पुरस्कार दिया।
बताते चलें कि कर्नल संतोष बाबू ने चीनी सैनिकों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए अपनी जान को न्योछावर कर दिया था। कर्नल संतोष 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। दरअसल, 15 जून को चीनी सैनिकों के घुसपैठ को रोकने में हुई झड़प के दौरान सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। शहीद कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया किया गया। कर्नल संतोष बाबू ने शहीद होने से पहले चीनी सेना के साथ शांति स्थापित करने के लिए कई दौर की बातचीत की थी। साथ ही गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो-लैपर्ड के दौरान चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए चार अन्य जवानों को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
जम्मू कश्मीर में 4 अप्रैल, 2020 को हुए एक ऑपरेशन में आतंकवादियों को मार गिराने और दो अन्य को घायल करने के बाद शहीद हुए चार पैरा स्पेशल फोर्सेज के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी, नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को आज परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही उत्तम युद्ध सेवा मेडल प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *