संस्कार भारती ने शिक्षकों को सम्मानित किया
रुड़की।
संस्कार भारती की ओर से लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल रुड़की में अभिनंदन समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की से सेवानिवृत्त प्रवक्ता और पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य राम शंकर सिंह, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के निदेशक के रूप में नवनियुक्त अशोक शर्मा आर्य का स्वागत किया। राम शंकर सिंह शिक्षक के साथ कवि भी हैं। अशोक शर्मा आर्य आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर में उप प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहते हुए संस्कार भारती के सक्रिय पदाधिकारी के रूप में भी कार्य करते रहे। इस अवसर पर राजकुमार उपाध्याय, प्रवीण रोड, आदेश सैनी, मनीष श्रीवास्तव, विनय सैनी, नरेंद्र आहूजा, विवेक कांबोज, प्रदीप त्यागी, साक्षी मलिक, नीलम मधोक, भावना शर्मा, राकेश सखूजा, यादवेंद्र यादव, सुशील रावत, दिनेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
