गन्ना कोल्हू की चपेट में आकर महिला घायल
रुड़की।
गन्ना कोल्हू की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इकबालपुर क्षेत्र के गांव भलस्वगाज निवासी एक परिवार के लोग लंढौरा में मंगलौर मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू में काम करता है। शनिवार सुबह चरखी में गन्ने लगाने वाला व्यक्ति खाना खाने चला गया। बताया गया है कि कोल्हू स्वामी ने उक्त व्यक्ति की पत्नी को चरखी में गन्ने लगाने के लिए बैठा दिया। कुछ देर बाद ही महिला का हाथ गन्ना कोल्हू की चपेट में आ गया। चीख पुकार की आवाज सुन कर कोल्हू बंद कर दिया गया। महिला को गंभीर हालत में रुड़की के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर छानबीन की जाएगी।
