बागेश्वर में फूटा कोरोना बम, 22 मरीज आए
बागेश्वर। जिले में बुधवार को एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। यहां 22 नये मामले आए हैं। जिसमें से 19 लोगों को डिस्चार्ज किया कर दिया है। अब भी जिले में 37 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 1116 सैंपल भेजे गए हैं। अब तक 158247 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6194 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 6101 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके हैं । वर्तमान में जनपद में कुल 37 एक्टिव केस हैं। इसमें तीन संक्रमित मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 34 मरीज घर में आइसोलशन में हैं।
