गंगोलीहाट विधानसभा में आप ने बांटे सम्मान निधि कार्ड

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। विधानसभा प्रभारी बबीता चंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुंजापुरी, दसाईथल, पाली सहित अन्य गांव पहुंचे। इस दौरान विधानसभा प्रभारी चंद्र ने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा लोगों को भरोसा पार्टी पर बढ़ता जा रहा है और लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *