रानीखेत में 12 पेटी अवैध शराब संग दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा। आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की बरामदगी जारी है। रानीखेत पुलिस ने दो स्थानों से लगभग 12 पेटी अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
रविवार को कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के तिरंगा चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम पाली गनियद्योली निवासी हरीश सिंह के कब्जे से अवैध अंग्रेजी और देसी शराब की दो पेटियां पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 60 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इधर, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम थपला में महेंद्र सिंह के घर की तलाशी ली। जहां से पुलिस को साढ़े नौ पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
