दून अस्पताल में 36 मरीज भर्ती

देहरादून। दून अस्पातल के सीपीआरओ महेंद्र भंडारी ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 36 मरीज भर्ती है। जिनमें पांच लोगों को सोमवार को ही भर्ती किया गया है। हालांकि आठ मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 21-40 साल के बीच के मरीज भर्ती है। आईसीयू में 15 मरीज भर्ती है। सोमवार को ओपीडी में 650 मरीजों ने डाक्टरों से परामर्श लिया। टीकाकरण प्रभारी सुधा कुकरेती ने बताया कि मौसम खराब की वजह से कम लोग टीका लगवाने पहुंचे। कोविशील्ड 120 और कोवेक्सीन 38 लोगों को लगाई गई। प्रीकॉशन डोज भी यहां लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *