जनता कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएगी: ओम गोपाल

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों के चुनाव कार्यालय खुलने लगे हैं। रविवार को ढालवाला में कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खोला गया। रविवार को नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ने ढालवाला में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके तहत प्रदेश महासचिव दिनेश व्यास, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट और नगर उपाध्यक्ष आनंद विजल्वाण, लखीराम नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रदेश महासचिव दिनेश व्यास ने कहा कि 2022 के चुनाव में तमाम कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। कांग्रेस प्रत्याशी ओमगोपाल रावत ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ जनता को ठगा है, इसलिए लोगों के पास कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। मौके पर अजय रमोला, अर्जुन डंगवाल, संदीप भंडारी, राजन बिष्ट, दयाल सिंह भंडारी, अनीता कोटियाल, बबिता रमोला, अनीता ममगाईं, सर्वेन्द्र कंडियाल, कृष्ण किशोर बडोनी, लखीराम नौटियाल, योगेश राणा, सरस्वती जोशी, सुशील पयाल, निर्मला उनियाल, यशपाल थलवाल, लक्ष्मण राजभर, अशोक कुमार, आशीष श्रीवास्तव, राजीव गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *