सिग्नल कोर का स्थापना दिवस मनाया
कोटद्वार। गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग की ओर से सिग्नल कोर का 112वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर निर्धन व असहाय परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए धनराशि प्रदान की गई। सिद्धबली मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लीग के संरक्षक सेवानिवृत्त ले़ कर्नल बलवीर सिंह गुसाईं ने सिग्नल कोर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। गौरव सेनानियों द्वारा सिग्नल कोर का गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर 15 नए सदस्यों को माल्यार्पण के साथ सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर लीग के अध्यक्ष रिटायर्ड ले़ कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी, रिपुदमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
