सुरेश पूजा-अर्चना के बाद देहरादून रवाना
बागेश्वर। विजयी होने के बाद कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने पोथिंग के कुल देवी भगवती मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने जनता से संपर्क किया। गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सुरेश गड़िया जीत के जश्न में रहे। इसके बाद समर्थकों व आम जनता का आभार जताने के लिए कुछ गांवों में जनसंपर्क भी किया। शुक्रवार की सुबह वे अपनी कुल देवी पोथिंग गांव स्थित भगवती मंदिर में पहुंचे तथा वहां मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की और विधायक मंडल दल की बैठक में शामिल होने के लिए देहरादून रवाना हो गए।
