मेडिकल स्टोर से महिला का मोबाइल चोरी
देहरादून। मेडिकल स्टोर से महिला का मोबाइल चुरा लिया गया। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि शमा मिलक पत्नी जावेद निवासी निवासी भगत सिंह कालोनी ने तहरीर दी। आरोप है कि 12 मार्च शाम को वह आरोग्य मेडिकल स्टोर चन्दननगर में दवा लेने गई थी। फोन दवाई खरीदते समय दुकान के काउंटर पर रखा हुआ था। मौका देखते ही एक व्यक्ति मोबाइल उठा कर ले गया। जिसको काफी तलाश करने पर नहीं मिला। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
