यूथ नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की 14 सदस्यीय टीम जाएगी उड़ीसा
काशीपुर। उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल यूथ सीनियर, जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की 14 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। टीम में काशीपुर के भी तीन खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी ने बताया कि 61 किग्रा में आसिफ, 73 किग्रा भार वर्ग में बॉबी शर्मा, 89 किग्रा में अक्षय चौधरी, 67 किग्रा में सक्षम चौधरी 73 किग्रा में मुकेश, 81 किग्रा में गौरव दुबे, 81 किग्रा में विशाल पवार, 89 किग्रा में केएच जोजो, 89 किग्रा में अशोक शर्मा, 102 किग्रा में विशाल रजवार, 109 किग्रा में सूरज जोशी, 109 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अनुराग, विपिन कुमार को शामिल किया गया है। जबकि महिला वर्ग के 64 किग्रा भार वर्ग में अन्नू शामिल है। बताया कि विशाल रजवार, सूरज जोशी और अन्नू काशीपुर के खिलाड़ी हैं। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महासचिव राजीव चौधरी, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह आदि ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
