कर्मचारियों ने पेंशन विसंगतियां समेत अन्य मामले रखे
देहरादून।
वेलफेयर एंड रिहैबिलिटेशन बोर्ड (वार्ब) के जिला कल्याण अधिकारी एवं आईटीबीपी 23वीं वाहिनी के सेनानी शेंदिल कुमार की अध्यक्षता में अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त सदस्यों की तिमाही बैठक हुई। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी फैयाज खान ने बैठक का एजेंटा बताया। वार्ब के सदस्यों और रिटायर कर्मचारियों ने पेंशन विसंगतियां समेत अन्य मामले रखे। जिला कल्याण अधिकारी (वार्ब) ने मामलों को निस्तारित करने के लिए मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया।
