शिक्षिका सरिता को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट की प्रधानाध्यापिका सरिता को वर्ष 2021 के शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शैलेश मटियानी पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जनपद से एक शिक्षक को शिक्षा के उन्नयन व गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षा विभाग यह पुरस्कार देता है। सरिता का चयन होने पर जिले के शिक्षकों ने उनको बधाई दी है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट में तैनात प्रधानाध्यापिका सरिता ने सर्व प्रथम वर्ष 1998 में मोरी ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक के रूप में दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय नुराणु में ज्वाइन किया। यहां 5 साल तक सेवा देने के बाद नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय सुकण में 15 साल तक सेवा दी और वर्ष 2015 से प्राथमिक विद्यालय बड़कोट में बतौर प्रधानाध्यापिका तैनात है। शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रधानाध्यापिका सरिता ने शिक्षा विभाग व सभी संबंधित अधिकारियों आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. जगदीश रावत, प्रवीणा पुरी, ललिता राम, कैलाश रौंटा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *