नवीन अध्यक्ष, सुनील बने सचिव
पौड़ी। प्रदेश के पारंपरिक वाद्ययंत्रों, लोकगीतों, लोकनृत्यों को जीवंत रखने, पलायन रोकने के लिए पौड़ी में समलौंण सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति का गठन किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के पारंपरिक वाद्ययंत्रों, लोकगीतों, लोकनृत्यों को जीवंत रखने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति का गठन करते हुए नवीन कुमार को अध्यक्ष, राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को सचिव, अनामिका को सहसचिव, साधना देवी को कोषाध्यक्ष, दीपक चंदोला को संयोजक चुना गया। इसके साथ ही विक्की देवी, रीना, प्रियंका, जयश्वरी देवी को सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि के पारंपरिक वाद्ययंत्रों, लोकगीतों, लोकनृत्यों को जीवंत रखने व पलायन रोकथाम के लिए समिति का गठन किया गया है।
