स्कूल से खेल सामाग्री चोरी
पिथौरागढ़। सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। भट्टीगांव के जीजीआईसी विद्यालय से चोर खेल सामाग्री उठा ले गए। विद्यालय प्रबंधन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
सोमवार को भट्टीगांव स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज अन्य सामान्य दिनों की तरह खुला। इस दौरान प्रधानाचार्य ऊषा पंत को खेल कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा था। साथ ही कई सामाग्री गायब मिली। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
