गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 को
विकासनगर। वीकेसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 मई को नौ बजे से आरंभ होगी। गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सभी छात्र छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित सभी उपकरण व दस्तावेजों को लेकर परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल हों।
