ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी
रुद्रपुर। लालकुआं निवासी प्रेम राम ने बताया कि वह काशीपुर बाईपास स्थित मैसर्स मारूति कोरियर कंपनी में काम करता है। बताया कि रोजाना की तरह सात जून को भी उसने काम निपटाने के बाद अपनी बाइक ऑफिस के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। कुछ देर बाद ऑफिस से बाहर निकला तो देखा कि उसकी वहां नहीं खड़ी थी। ऑफिस के बाहर से अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद उसका मामला दर्ज कर लिया गया।
